राजधानी दिल्ली में बुधवार (14 नवंबर) को पेट्रोल 77.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.28 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 83.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.72 रुपये प्रति लीटर है। इसी प्रकार आज कोलकता में पेट्रोल 79.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.13 रुपये प्रति लीटर है।
इससे पहले 13 नवंबर को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 77.43 रुपए और मुंबई में 82.94 रुपए हो गया। दोनों शहरों में 13 पैसे कम हुए। डीजल की कीमत 12 पैसे कम हुई। चार अक्टूबर के उच्चतम स्तर से पेट्रोल 6.57 रुपए और डीजल 17 अक्टूबर के उच्चतम स्तर से 3.50 रुपए सस्ता हो चुका है।
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
उल्लेखनीय है कि चार अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर तथा मुंबई में 91.34 रुपये लीटर पहुंच गया था। उस दिन डीजल दिल्ली में 75.45 रुपये लीटर तथा मुंबई में 80.10 रुपये लीटर था।
इससे पहले इन दोनों ईंधनों के दाम में 16 अगस्त से लगातार बढ़ते आ रहे थे। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।
समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर