लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले अनूपपुर में पेट्रोल 120 और डीजल 109 रुपए के पार पहुंचा

By भाषा | Updated: October 27, 2021 15:21 IST

Open in App

भोपाल, 27 अक्टूबर मध्य प्रदेश के सीमावर्ती अनूपपुर जिले ईंधन कीमतों में बढ़ोत्तरी का खामियाजा भुगत रहे हैं। बुधवार को जिले में पेट्रोल की कीमत 120 रुपए प्रति लीटर और डीजल 110 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया।

इसी तरह छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे बालाघाट जिले में पेट्रोल की कीमत 119.23 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे अनूपपुर के बिजुरी कस्बे में पेट्रोल पंप के मालिक अभिषेक जायसवाल ने पीटीआई-भाषा दिमो को फोन पर कहा कि मंगलवार को 36 पैसे की वृद्धि के बाद पेट्रोल कीमत 120.4 रुपए प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल की कीमत 37 पैसे की वृद्धि के बाद 109.17 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

जायसवाल ने कहा कि पेट्रोलियम जिला मुख्यालय से लगभग 250 किलोमीटर दूर जबलपुर तेल डिपो से अनूपपुर लाया जाता है इसलिए उच्च परिवहन लागत के कारण राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में जिले में ईंधन महंगा है।

बालाघाट में लालबर्रा रोड पर एक पेट्रोल पंप के मालिक रवि वैद्य ने बताया कि बालाघाट में पेट्रोल और डीजल की कीमत 37 पैसे की बढ़ोतरी के बाद क्रमश: 119.23 रुपये और 108.20 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

इस बीच, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पेट्रोल पंप के मालिक ने कहा कि मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 36 पैसे की वृद्धि के बाद 116.62 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 37 पैसे के वृद्धि के बाद 106.01 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

पेट्रोल पंप मालिकों के अनुसार सीमावर्ती जिलों में ईंधन का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है क्योंकि ज्यादातर वाहन मालिक महाराष्ट्र या छत्तीसगढ़ से ईंधन भरना पसंद करते हैं क्योंकि वहां पेट्रोल और डीजल सस्ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए