लाइव न्यूज़ :

पूर्व आईएएस सहित तीन के खिलाफ केस वापस लेने की याचिका खारिज

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:27 IST

Open in App

जयपुर, 27 नवंबर एक स्थानीय अदालत ने एकल पट्टा प्रकरण में एक पूर्व आईएएस सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ केस वापस लेने की राज्य सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी मामलों की विशेष अदालत ने राज्य सरकार की इस संबंधी याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। सरकार ने पूर्व आईएएस जी एस संधू, सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी निष्काम दिवाकर व मौजूदा आरएएस अधिकारी ओंकार मल सैनी के खिलाफ केस को वापस लेने के लिए यह याचिका दायर की थी।

परिवारी की ओर से इस मामले में 2014 में मामला दर्ज करवाया गया था। उसके वकील संदेश खंडेलवाल ने कहा,' एसीबी अदालत ने तीनों के खिलाफ अभियोजन वापस लेने की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।'

उन्होंने बताया कि एसीबी ने इनके खिलाफ 2016 में आरोप पत्र दाखिल किया था।

पूर्व आईएएस अधिकारी जीएस संधू इस समय शहरी विकास और आवास (यूडीएच) विभाग के सलाहकार हैं। वे 2011 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय प्रधान सचिव (यूडीएच) थे जब एक सोसायटी से सम्बद्ध 27301.50 वर्ग गज से अधिक भूमि का एकल पट्टा बिल्डर को जारी करने में कथित अनियमितताएं हुईं। यह पट्टा हालांकि बाद में रद्द कर दिया गया।

इस सिलसिले में राम शरण सिंह ने 2014 में एसीबी में केस दर्ज कराया था। एसीबी ने जीएस संधू, निष्काम दिवाकर और ओंकारमल सैनी समेत छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। तीन अन्य आरोपी आम व्यक्ति हैं।

जब 2018 में कांग्रेस राज्य में सत्ता में आई तो उसने संधू और दो अन्य ने राज्य सरकार को मामला वापस लेने के लिए अभ्यावेदन दिया, जिसके बाद एक समिति गठित की गई। इस समिति की रपट के आधार पर अधिकारियों के खिलाफ केस वापस लेने की अर्जी अदालत में लगाई गई।

अर्जी में यह यह तर्क दिया गया कि मामले की मूल शिकायत में उक्त तीनों का उल्लेख नहीं था तथा न ही इस मामले में किसी व्यक्ति को लाभ हुआ था और न ही किसी को नुकसान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया