लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण 12 वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिका

By भाषा | Updated: May 14, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के लिए केंद्र को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

एक वकील द्वारा दाखिल याचिका में कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कक्षा 12 वीं के लिए ‘वस्तुनिष्ठ पद्धति’ पर आधारित नतीजों की घोषणा होनी चाहिए।

याचिका में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कराण 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा संभव नहीं है। महामारी के कारण ऑनलाइन या प्रत्यक्ष तरीके से परीक्षा कराना भी संभव नहीं है। नतीजे की घोषणा में देरी से विदेशी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को नुकसान होगा।’’

वकील ममता शर्मा द्वारा दाखिल याचिका में केंद्र, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और ‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन’ को पक्ष बनाया गया है।

बहरहाल, महामारी के कारण छात्रों और अभिभावकों के एक धड़े द्वारा परीक्षा को रद्द करने की मांग के बीच सीबीएसई ने शुक्रवार को कहा कि 12 वीं की बोर्ड परीक्षा के संबंध में उसने अब तक कोई फैसला नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं