लाइव न्यूज़ :

संक्रमित दिव्यांग बच्चों के उपचार के लिए पांच अस्पताल निर्धारित करने के लिए याचिका

By भाषा | Updated: May 5, 2021 14:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली उच्च न्यायालय में बुधवार को एक याचिका दाखिल कर कोविड-19 से संक्रमित दिव्यांग बच्चों के उपचार के लिए कम से कम पांच अस्पताल निर्धारित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया। याचिका में देखभाल की विशेष जरूरत वाले बच्चों या दिव्यांग बच्चों की आरटी-पीसीआर जांच कराने में मुश्किलों का जिक्र किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने वकील अंशुमान साहनी की याचिका पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, सामाजिक न्याय मंत्रालय और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

साहनी ने याचिका में विभिन्न घटनाओं का हवाला दिया है जहां आरटी-पीसीआर की जांच रिपोर्ट, ऑक्सीजन का स्तर या सीटी स्कैन की रिपोर्ट मुहैया नहीं करा पाने वाले दिव्यांग बच्चों को अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया गया।

याचिका में कहा गया है कि वह बेड आरक्षित करने का अनुरोध नहीं कर रहे बल्कि चाहते हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में पांच अस्पताल निर्धारित किए जाएं जहां ऐसे बच्चों या लोगों का उपचार किया जा सके और सिर्फ इस कारण से उन्हें भर्ती से इंकार नहीं किया जाए कि उनके पास सीटी स्कैन या कोई अन्य रिपोर्ट नहीं है।

साहनी ने कहा कि यह दुखद है कि ऐसे बच्चों को अस्पतालों में भर्ती नहीं किए जाने के कारण अभिभावकों को घर पर ही उनकी देखभाल करनी पड़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल