लाइव न्यूज़ :

कक्षा 10वीं के अंकों के लिए मूल्यांकन पर सीबीएसई की नीति को संशोधित करने के लिए याचिका

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल एक याचिका में दावा किया गया है कि स्कूलों द्वारा आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कक्षा 10 वीं के छात्रों के लिए अंकों का आकलन करने की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की नीति असंवैधानिक है और इसमें संशोधन की जरूरत है। इस संबंध में उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने एक गैर सरकारी संगठन द्वारा दाखिल याचिका पर शिक्षा मंत्रालय, दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और सीबीएसई को नोटिस जारी किेये।

एनजीओ ‘जस्टिस फॉर ऑल’ ने अपनी याचिका में कहा है कि स्कूल के पिछले औसत परिणाम के प्रदर्शन के आधार पर औसत मूल्यांकन करने की नीति छात्रों के साथ अन्याय होगी।

याचिका में कहा गया है कि जिला, राष्ट्रीय और राज्य औसत के अनुरूप अंकों को तय करने का फैसला बोर्ड परीक्षा में पहली बार बैठ रहे स्कूल के छात्रों के लिहाज से पूरी तरह ‘‘अतार्किक, अनुचित और दंडात्मक’’ होगा।

एनजीओ ने आरोप लगाया कि इससे अंकों में हेराफेरी और छात्रों और अभिभावकों का शोषण होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां