लाइव न्यूज़ :

मयूखा जॉनी प्राथमिकी रद्द करने की याचिका : केरल उच्च ने राज्य से जवाब तलब किया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:09 IST

Open in App

कोच्चि, 10 नवंबर केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को ओलंपिक खिलाड़ी मयूखा जॉनी द्वारा दायर याचिका पर राज्य सरकार को जवाब देने को कहा। मयूखा ने कथित तौर पर दुष्कर्म का गलत मामला उठाने पर दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया है।

न्यायमूर्ति के हरिपाल ने लोक अभियोजक को निर्देश दिया कि वह प्राथमिकी रद्द करने के लिए दाखिल याचिका पर सरकार से निर्देश लेकर आए और इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई छह दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

खिलाड़ी ने याचिका में दावा किया है कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दबाव बनाने के इरादे से दर्ज की गई है ताकि वह दुष्कर्म की शिकार अपनी सहेली का समर्थन करना छोड़ दें। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी पुरुष ने न केवल उनकी सहेली के साथ दुष्कर्म किया बल्कि आपत्तिजनक तस्वीर भी खींच ली जिससे वह उसे ब्लैकमेल करता था।

मयूखा का पक्ष रख रहे अधिवक्ता पीए आयूब खान ने कहा कि जिस प्राथमिकी पर सवाल उठाया गया है उसके एक मुख्य आरोपी के खिलाफ मामला रद्द कर दिया गया है, इसी प्रकार उनके मुवक्किल को भी राहत दी जाए।

गौरतलब है कि मयूखा ने इस साल जुलाई में वर्ष 2016 में सहेली के साथ हुए कथित दुष्कर्म मामले में केरल पुलिस और राज्य महिला आयोग की पूर्व पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं