लाइव न्यूज़ :

निजामुद्दीन मरकज को खोलने के लिए याचिका : दिल्ली पुलिस, वक्फ बोर्ड को निरीक्षण का निर्देश

By भाषा | Updated: November 16, 2021 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने निजामुद्दीन मरकज को फिर से खोले जाने के अनुरोध वाली याचिका पर मंगलवार को दिल्ली पुलिस और दिल्ली वक्फ बोर्ड को संयुक्त रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

पिछले साल कोविड-19 महामारी के शुरुआती दिनों में तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम के बाद मरकज को बंद कर दिया गया था। पिछले साल 31 मार्च से बंद मरकज को फिर से खोलने की वक्फ बोर्ड की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक पक्ष निरीक्षण करने के लिए पांच व्यक्तियों को नामित कर सकता है और उन्होंने 15 दिनों के भीतर इस पर एक रिपोर्ट मांगी।

याचिकाकर्ता के वरिष्ठ वकील ने कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के नए दिशा-निर्देशों के तहत सभी धार्मिक स्थल अब आगंतुकों के लिए खुले हैं, जिसके बाद अदालत ने यह आदेश पारित किया।

वक्फ बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील संजय घोष ने कहा कि मस्जिद इकलौता धार्मिक स्थान है जहां ताला लगा हुआ है।

केंद्र सरकार के वकील रजत नायर ने कहा कि पूरी संपत्ति का ‘‘सीमांकन’’ किया जाना है और इसके अनुसार डीडीएमए का आदेश प्रत्येक क्षेत्र पर लागू होगा। अदालत ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता के अधिकृत प्रतिनिधियों और संबंधित थाना प्रभारी समेत दिल्ली पुलिस के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जाए ताकि (मरकज के भीतर) तीनों क्षेत्रों का सीमांकन किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर