लाइव न्यूज़ :

केरल उच्च न्यायालय में विजयन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के स्थल को स्थानांतरित करने के लिए याचिका दायर

By भाषा | Updated: May 18, 2021 14:33 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 18 मई केरल में दूसरी वाम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केवल एक दिन बचा है, ऐसे में एक राजनीतिक संगठन ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अभूतपूर्व कोविड-19 स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम स्थल को राजभवन में स्थानांतरित करने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जॉर्ज सेबेस्टियन ने मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र भेजकर संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि वह समारोह को यहां के सेंट्रल स्टेडियम से राज्यपाल के आधिकारिक निवास, राजभवन में स्थानांतरित करें और कार्यक्रम में शामिल होने वालों की संख्या केवल 50 तक सीमित करें।

उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि वह महापंजीयक के माध्यम से भेजे गए पत्र को खुद से एक याचिका के रूप में स्वीकार करें।

सेबेस्टियन ने यहां एक बयान में कहा कि यह पत्र मुख्य न्यायाधीश को भेजा गया था क्योंकि वह ई-फाइलिंग के संबंध में कुछ विवादों के कारण उच्च न्यायालय में नए मामले दर्ज करने में असमर्थ थे।

उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि उन्होंने पिछले सप्ताह इस संबंध में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को एक पत्र भेजा था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया।

केरल में पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली नई माकपा नीत एलडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को यहां सेंट्रल स्टेडियम में होना है।

विजयन के अनुसार, समारोह कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा।

समारोह स्टेडियम में 500 आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 50,000 लोगों के बैठने की क्षमता है।

समारोह में 140 नवनिर्वाचित विधायकों के अलावा राज्य के 29 सांसदों, न्यायपालिका और मीडिया के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा