लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में और शवदाहगृह बनाने के लिये उच्च न्यायालय में याचिका

By भाषा | Updated: May 26, 2021 13:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर केंद्र, दिल्ली सरकार और नगर निगमों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु के मद्देनजर अलग-अलग हिस्सों में इलेक्ट्रिक या सीएनजी से संचालित शवदाहगृह बनाए जाएं।

सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार अलेदिया ने इस याचिका में शहर के इलेक्ट्रिक शवदाहगृहों में अंतिम संस्कार के लिए एकसमान शुल्क तय करने का प्राधिकारियों को निर्देश देने का भी अनुरोध किया है। याचिकाकर्ता के अनुसार अंतिम संस्कार का शुल्क सराय काले खां में 500 रुपये से लेकर लोधी रोड में 8,800 रुपये तक है।

वकील कमलेश कुमार मिश्रा के माध्यम से दायर याचिका में मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के लिए एक केंद्रीकृत ऑनलाइन व्यवस्था शुरू करने का भी आग्रह किया गया है ताकि आम जनता को मौत का पंजीकरण करने के लिए स्थानीय प्राधिकारियों के पास न जाना पड़े।

याचिका में अभी काम में नही आ रहे इलेक्ट्रिक शवदाहगृहों को भी शुरू करने का अनुरोध किया गया है।

उच्च न्यायालय इस हफ्ते याचिका पर सुनवाई कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां