लाइव न्यूज़ :

फ्रैंचाइजी घोटाले की जांच को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर; केंद्र, सीबीआई, ईडी से जवाब तलब

By भाषा | Updated: March 24, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक ‘‘फ्रैंचाइजी घोटाले’’ की जांच के अनुरोध संबंधी दो अर्जियों पर बुधवार को केंद्र, सीबीआई और ईडी से जवाब मांगा। इस घोटाले में डीबीएम रिटेल्स प्राइवेट लिमिटेड, उसकी सहायक कंपनी वेस्टलैंड ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड और उनके निदेशक ने कई लोगों को कथित रूप से करोड़ों रूपये का चूना लगाया।

न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय तथा सीबीआई, ईडी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया एवं उनसे कथित फ्रैंचाइजी घोटाले के पीड़ितों की दो याचिकाओं पर अपना रूख बताने को कहा।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 22 अप्रैल तय की।

दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिकाएं तब दायर की गयीं जब उच्चतम न्यायालय ने आठ फरवरी को कहा था कि इस मामले पर गौर करने के लिए राजी होकर उसने ‘गलती’ की है और उसने याचिकाकर्ताओं को उच्च न्यायालय जाने को कहा था।

अपनी याचिकाओं में पीड़ितों ने दावा किया है कि इन दोनों कंपनियों ने निवेशकों, उन जैसे याचिकाकर्ताओं से हाइपर सुपरमार्केट एंड हाइपर मार्ट जैसे फर्जी निकाय शुरू करने के नाम पर उनके पैसे ठग लिये।

याचिका में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), गंभीर अपराध जांच कार्यालय (एसएफआईओ) या विशेष जांच दल द्वारा धनशोधन, काला धन इकट्ठा करने समेत विभिन्न अपराधों की जांच कराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने इन कंपनियों एवं उनके लाभार्थियों पर कथित रूप से इस अपराध में संलिप्त होने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव