लाइव न्यूज़ :

पार्थिव शरीर के प्रबंधन एवं निस्तारण के लिए प्रोटोकॉल का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज

By भाषा | Updated: February 10, 2021 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें केन्द्र को देशभर में वैश्विक महामारी के दौरान और सामान्य दिनों में पार्थिव शरीर के प्रबंधन एवं निस्तारण के लिए राष्ट्रीय प्रोटोकॉल बनाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

दिल्ली के एक निवासी ने यह याचिका दायर करते हुए कहा था कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उसकी मां का शव किसी अन्य कोविड-19 पीड़ित के परिवार को सौंप दिया गया था।

याचिकाकर्ता ने कहा था कि उनको अपनी मां का अंतिम संस्कार करने के अधिकार से वंचित किया गया, जो कि कोरोना वायरस से संक्रमित भी नहीं थी और ऐसा अस्पताल की ‘‘असंवेदनशील कार्रवाई’’ की वजह से हुआ।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायामूर्ति आर. एस. रेड्डी की एक पीठ ने याचिका पर सुनवाई की।

पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील मनोज वी. जॉर्ज से कहा, ‘‘ आप स्वत: संज्ञान मामले में हस्तक्षेप कर सकते हैं। आप उचित हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर सकते हैं। स्वत: संज्ञान जनहित याचिका में इन मुद्दों को उठाया गया है। हमें एक नई याचिका पर सुनवाई क्यों करनी चाहिए।’’

शीर्ष अदालत ने पिछले साल देश में कोविड-19 रोगियों के शवों के अनुचित तरीके से अंतिम संस्कार करने की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया था।

जॉर्ज ने याचिका खारिज करने वाली पीठ से कहा, ‘‘ यह प्रतिकूल याचिका नहीं है। मेरे याचिकाकर्ता की मां का शव बदल गया और उसे अंतिम संस्कार करने का अधिकार भी नहीं मिला। यह किसी के साथ भी हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा