लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय में प्रत्यक्ष व ऑनलाइन दोनों तरीकों से सुनवाई के अनुरोध वाली याचिका दायर

By भाषा | Updated: March 6, 2021 13:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर देश भर की सभी अदालतों और अधिकरणों में मामलों की ऑनलाइन माध्यम से सुनवाई के साथ ही प्रत्यक्ष तरीके से सुनवाई बहाल करने का अनुरोध किया गया है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण पिछले वर्ष मार्च से शीर्ष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मामलों की सुनवाई हो रही है । कई बार निकाय तथा अधिवक्ता लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि मामलों की प्रत्यक्ष तरीके से सुनवाई तत्काल शुरू की जाए।

अधिवक्ता एम एल शर्मा की ओर से दाखिल नयी जनहित याचिका में दोनों तरीकों से सुनवाई करने का अनुरोध किया गया है, जिसमें वादी और अधिवक्ता सुनवाई के तरीके को चुनने के लिए स्वतंत्र हों।

याचिका में कहा गया है, ‘‘न्याय हित में देश भर में न्यायिक प्रक्रिया के लिए वीडियो तंत्र मुहैया कराने की खातिर राज्य को निर्देश दें...।’’

इसमें कहा गया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होने वाली सुनवाई और न्यायिक रिकॉर्ड के लिए पेपर रहित ई-फाइलिंग से लोगों की जिंदगी बचेगी क्योंकि कागज को भी संक्रमण का वाहक पाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल