लाइव न्यूज़ :

भवानीपुर उपचुनाव से संबंधित याचिका खारिज, तय तारीख पर ही होंगे उपचुनाव

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:22 IST

Open in App

कोलकाता, 28 सितंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर उपचुनाव को कराने की दिशा में आगे बढ़ने की मंजूरी यह कहते हुए दे दी कि इस पड़ाव पर चुनाव आयोग के फैसले में दखल देना नहीं चाहता।

इस सीट से पश्चिम बंगाल की मुख्यमत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं।

हालांकि अदालत ने राज्य के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी द्वारा ‘‘संवैधानिक संकट’’ को टालने के नाम पर शीघ्र उपचुनाव कराने का अनुरोध करते हुए चुनाव आयोग को पत्र भेजने पर उनकी खिंचाई की और माना कि वह खुद को ‘ जनसेवक से कहीं अधिक सत्तासीन राजनीतिक दल के सेवक के रूप में’ पेश कर रहे हैं।

याचिकाकर्ता फयान सिन्हा ने मुख्यसचिव की ‘गुमराहपूर्ण’ बातों पर चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव कराने का निर्णय खारिज करने के लिए जनहित याचिका दायर की थी।

अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति आर भारद्वाज की एक खंडपीठ ने चुनाव आयाग को पत्र लिखने पर मुख्य सचिव के आचरण पर ‘कड़ा ऐतराज’ जताया।

उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा, ‘‘ चूंकि चुनाव की प्रक्रिया 04 सितंबर, 2021 को प्रेसनाोट जारी करने के साथ शुरू हो गयी और अब मतदान 30 सितंबर, 2021 को कराया जाना है तो हम इस पड़ाव पर भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव कराने के चुनाव आयोग के फैसले में दखल देना उपयुक्त नहीं पाते।’’

(मुख्य सचिव के) पत्र पर ऐतराज जताते हुए पीठ ने कहा कि मुख्य सचिव जनसेवक हैं जिन्हें कानून के प्रावधानों के अनुसार अपना कर्तव्य निर्वहन करना है , चाहे कोई भी सत्ता में हो।

पीठ ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट का अनुच्छेद छह दर्शाता है कि आयोग को मुख्य सचिव की ओर से दी गयी सूचना तथ्यों के विपरीत है।

उसने कहा कि पत्र के माध्यम से चुनाव आयोग को गुमराह किया गया कि राज्य में कोविड-19 नियंत्रण में हैं जबकि इस महामारी के चलते पाबंदियां 30 सितंबर तक बढ़ा दी गयी हैं।

अदालत ने कहा कि चुनाव आयोग को बाढ़ के बारे में भी गुमराह किया गया क्योंकि यह सर्वविदित है कि राज्य में अत्यधिक वर्षा हुई है।

पीठ ने कहा, ‘‘ भले ही ऐसा हो, लेकिन सबसे अप्रिय भाग मुख्य सचिव का आचरण है जिन्होंने जनसेवक से कहीं अधिक अपने आप को सत्तासीन राजनीतिक दल के सेवक के रूप में पेश किया और कहा कि यदि भवानी पर में चुनाव नहीं कराया जाता है तो संवैधानिक संकट उठ खड़ा होगा, इस सीट से प्रतिवादी नंबर 5 (ममताबनर्जी) चुनाव लड़ना चाहती हैं।’’

पीठ ने आश्चर्य के साथ कहा, ‘‘ एक व्यक्ति के चुनाव हार जाने या जीत जाने से सरकार के सामने कौन सा संवैधानिक संकट आ सकता है, यह नहीं बताया गया।’’

अदालत ने कहा , ‘‘‘ कैसे मुख्य सचिव जानते थे कि प्रतिवादी नंबर पांच भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाली हैं ? वह पार्टी के प्रवक्ता या निर्वाचन अधिकारी तो थे नहीं। ’’

खंडपीठ ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए नहीं थे कि कोई खास व्यक्ति सत्ता में आना चाहिए और उसकी गैर हाजिरी में ‘‘संवैधानिक संकट’’ पैदा हो जाएगा।

अदालत ने कहा कि कई ‘व्यापक मुद्दों’ पर गौर करने के लिए इस याचिका को अब 17 नवंबर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।

अदालत ने 24 सितंबर को कहा था कि भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के एक निर्वाचित सदस्य (तृणमूल कांग्रेस के विधायक सोवनदेब चट्टोपाध्याय) से इस्तीफा दिलाया गया ताकि यह सीटी बनर्जी के चुनाव लड़ने के लिए खाली हो जाए।

उसने कहा कि इस (चुनाव/उपचुनाव) को लेकर सरकारी खजाने पर करोड़ों रूपये का बोझ आता है , ऐसी स्थिति में इस तरह के मामलों पर फैसला सत्तासीन लोगों की मन-मर्जी पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है