लाइव न्यूज़ :

आईसीयू बिस्तरों को लेकर याचिका :अदालत ने केंद्र, दिल्ली सरकार का रूख पूछा

By भाषा | Updated: May 6, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र और दिल्ली सरकार से एक याचिका पर जवाब मांगा जिसमें आरोप लगाया गया कि ऑक्सीजन की कमी के कारण कोविड समर्पित दो अस्पतालों में आईसीयू एवं गैर आईसीयू बिस्तरों की संख्या आधी से कम कर दी गई और उनमें बिस्तर की क्षमता पुनर्बहाल करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश डी. एन. पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने एक एनजीओ की याचिका पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, दिल्ली सरकार और कोविड समर्पित अस्पतालों -- गुरु तेग बहादुर और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी से उनका रूख जानना चाहा है।

गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर सोशल जस्टिस ने महानगर के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा पेशेवरों की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टरों एवं अन्य कर्मियों के खाली पदों को भरने की भी मांग की है।

इसने केंद्र और दिल्ली सरकार को एक समिति का गठन करने का निर्देश देने के लिए कहा है ताकि राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरतों की निगरानी की जा सके और दोनों सरकारों के बीच समन्वय किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे