लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के दुष्प्रभाव से मरने वाले लोगों के परिजन को सहायता राशि देने के लिए न्यायालय में याचिका

By भाषा | Updated: June 17, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश देने की मांग की गई है कि म्यूकरमाइकोसिस सहित कोविड-19 के दुष्प्रभाव या कोविड-19 बाद की बीमारियों के कारण मरने वाले लोगों के परिजन को भी चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए।

याचिका में आपदा प्रबंधन कानून 2005 की धारा 12 का जिक्र किया गया है जिसमें कहा गया है कि आपदा से प्रभावित लोगों को सहायता देने के न्यूनतम मानक के लिए अधिकारी दिशानिर्देशों की अनुशंसा करेंगे जिसमें मृत्यु होने की स्थिति में सहायता राशि भी शामिल है।

वकील रीपक कंसल द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि यह राज्यों का कर्तव्य है कि कोविड-19 के दुष्प्रभाव से मरने वालों के परिजन को पर्याप्त राहत मुहैया कराई जाए।

याचिका में कहा गया, ‘‘संबंधित राज्यों में वित्तीय सहयोग के बगैर मृतक के परिवार के सदस्यों को गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन होगा।’’

कंसल ने अपनी याचिका में कहा कि कोविड-19 से मरने वाले लोगों के परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने की मांग वाली उनकी याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने पहले ही नोटिस जारी किया है।

याचिका में कहा गया कि म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक, येलो और व्हाइट फंगस से पीड़ित अधिकतर मरीज कोविड-19 से उबरे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं