लाइव न्यूज़ :

कोविड से पत्रकारों की मौत को लेकर न्यायालय में याचिका, उचित इलाज के लिए निर्देश का अनुरोध

By भाषा | Updated: June 1, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून कोविड -19 के कारण देश भर में कई पत्रकारों की मौत का मामला उठाते हुए उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गयी है और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है कि पत्रकारों और उनके परिवारों के सदस्यों को उचित उपचार मुहैया कराए जाएं।

याचिका में सभी पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को ‘अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं’ के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया गया है ताकि उन्हें भी विभिन्न लाभ मिल सकें।

यह याचिका कोटा नीलिमा द्वारा दायर की गयी है, जो इंस्टीट्यूट ऑफ परसेप्शन स्टडीज की निदेशक हैं तथा उसकी मीडिया पहल 'रेट द डिबेट' है। याचिका में कोविड महामारी के दौरान आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं के वितरण से संबंधित चल रहे स्वत: संज्ञान वाले मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है।

याचिका में कहा गया है कि कोविड -19 के कारण 253 पत्रकारों की मौतें हुई हैं और इनकी पुष्टि हो चुकी है तथा 93 मौतों की पुष्टि नहीं हुयी है। ये मौतें एक अप्रैल 2020 से 19 मई 2021 के बीच हुयी हैं।

आवेदन में न्यायालय से अनुरोध किया गया है कि महामारी के दौरान निजी और सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों को मुफ्त इलाज और उनके खर्च के भुगतान के लिए सरकार को निर्देश दिया जाए।

अधिवक्ता लुबना नाज़ के जरिए दायर याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने पत्रकार कल्याण योजना के तहत उन पत्रकारों के परिवारों की तत्काल मदद के लिए विशेष अभियान शुरू किया है, जिनकी कोविड के कारण मृत्यु हो गयी।

इसमें कहा गया है कि इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए मान्यता की आवश्यकता होती है और यह पत्रकारों के लिए सबसे बड़ी बाधा साबित हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग