लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये अदालत में याचिका

By भाषा | Updated: October 27, 2021 15:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत में बुधवार को एक याचिका दायर कर इस महीने की शुरूआत में भाजपा सदस्यों को प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ आपराधिक बल इस्तेमाल करने के लिये उकसाने के आरोप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

अधिवक्ता अमित साहनी ने इस याचिका में आरोप लगाया है कि 3 अक्टूबर को चंडीगढ़ में अपने आवास पर पार्टी के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और भाजपा सदस्य का एक विवादास्पद वीडियो रिकॉर्ड किया गया था।

याचिका में दावा किया गया है कि वीडियो में, मुख्यमंत्री को पार्टी कार्यकर्ताओं को विरोध करने वाले किसानों के खिलाफ आपराधिक बल का इस्तेमाल करने के लिये उकसाते, “उत्तर और पश्चिम हरियाणा के हर जिले में 500- 600 से 1,000 स्वयंसेवक बनाने और लाठी-डंडे खाने तथा जेल जाने के लिये तैयार रहने को कहते हुए देखा गया था।''

याचिका बृहस्पतिवार को अतिरिक्त मुख्य मैट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश की जा सकती है। इसमें खट्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 153ए, और 505 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की अपील की गई है।

याचिका में अदालत से खट्टर को समन जारी करने और कानून के अनुसार उन्हें दंडित करने का आग्रह किया गया है। साथ ही अदालत से अनुरोध किया गया है कि वह पुलिस अधिकारियों को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू करने का निर्देश दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा