लाइव न्यूज़ :

मणिपुर के राजनीतिक कार्यकर्ता को रासुका के तहत हिरासत में लेने के खिलाफ न्यायालय में याचिका

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून मणिपुर के एक राजनीतिक कार्यकर्ता को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत ऐहतियातन हिरासत में लिये जाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसे कथित रूप से कोविड-19 के इलाज में गाय के गोबर और गोमूत्र की वकालत करने वाले भाजपा नेताओं की आलोचना करने के लिये यह सजा दी गई है।

राजनीतिक कार्यकर्ता लीकोम्बम एरेन्द्रो के पिता की ओर से दाखिल याचिका में दावा किया गया है कि उनके बेटे ने 13 मई को फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी कि गाय का गोबर और गोमूत्र कोरोना वायरस का इलाज नहीं है।

याचिका में कहा गया है कि “भाजपा के कई नेताओं ने गोमूत्र और गोबर के जरिये कोविड-19 से बचाव और इलाज के बारे में अवैज्ञानिक रुख अपनाया और गलत सूचनाएं फैलाईं। मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष की कोविड-19 के कारण मृत्यु के संदर्भ में आलोचना के रूप में यह टिप्पणी की गई थी।''

याचिका में कहा गया है 13 मई को पोस्ट किए जाने के तुरंत बाद ही इसे हटा दिया गया था।

अधिवक्ता शादान फरासत के माध्यम से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस आलोचना के लिए एरेन्द्रो ने अपने खिलाफ शुरू किए गए आपराधिक मामलों के अनुसार हिरासत में कुछ दिन बिताए हैं और उसके पश्चात जमानत मिलने के बाद निवारक नजरबंदी में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर