लाइव न्यूज़ :

बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की सदस्यता रद्द करने के लिये याचिका दाखिल

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:12 IST

Open in App

लखनऊ, चार नवम्बर पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की सदस्यता रद्द करने के लिए बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के समक्ष एक याचिका दाखिल की गयी।

मुख्तार के भाई एवं गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने इसे सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश और साजिश का हिस्सा करार देते हुए तमाम आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता न तो विधायक है और न ही मऊ का मतदाता, लिहाजा उसने किस हैसियत से यह याचिका दी है।

वाराणसी के रहने वाले सुधीर सिंह ने यह याचिका दाखिल की है। सिंह ने कहा है कि मुख्तार वर्ष 2017 में विधायक होने के बाद बिना अनुमति के विधानसभा की कार्यवाही से अनुपस्थित रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 190 (4) के अनुसार लगातार 60 कार्यदिवसों तक सत्र में अनुपस्थित रहने वाले विधायक की सदस्यता रद्द की जा सकती है।

उन्होंने दावा किया कि मुख्तार पिछले साढ़े तीन साल से एक बार भी विधानसभा की बैठक में शामिल नहीं हुए और न ही उन्होंने अपनी अनुपस्थिति के सिलसिले में कोई अर्जी दी, लिहाजा मुख्तार की सदस्यता समाप्त करके उस सीट पर उपचुनाव कराया जाए।

विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने यह याचिका प्राप्त होने की पुष्टि की है।

इस बीच, मुख्तार के सांसद भाई अफजाल अंसारी ने इस याचिका की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि याचिकाकर्ता ने आखिर किस हैसियत से वह याचिका दाखिल की है। उन्होंने कहा कि वह न तो विधायक है और न ही मऊ का मतदाता। उन्होंने कहा कि यह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश और एक साजिश का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि विधानसभाध्यक्ष कार्यालय कोई खुली अदालत नहीं है, जो कोई भी वहां याचिका दाखिल कर दे। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता का यह दावा भी गलत है कि मुख्तार ने पिछले साढ़े तीन साल से विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि मुख्तार ने अनेक बार कार्यवाही में भाग लिया है।

अफजाल ने आरोप लगाया कि यह साजिश है कि मुख्तार को किसी भी तरह जेल से बाहर निकालकर उनकी हत्या कर दी जाए।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह