लाइव न्यूज़ :

शवों का सम्मानजनक निपटान सुनिश्चित करने के लिए त्रिस्तरीय समिति के गठन के संबंध में याचिका दायर

By भाषा | Updated: May 30, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर केंद्र एवं अन्य अधिकारियों को कोविड-19 के मृतकों के शवों का गरिमापूर्ण निपटान सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। याचिका में बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में शवों के मिलने की हालिया खबरों का जिक्र किया गया है।

याचिका में शवों के निपटान को देखने के लिए केंद्र, राज्य और पंचायत तथा ग्रामीण एवं निगम स्तर पर त्रिस्तरीय समिति गठित करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

याचिकाकर्ता विनीत जिंदल ने अपनी याचिका में दावा किया कि नदियों में कोविड-19 मृतकों के शवों का निपटान नदी किनारों पर बसे गांवों एवं शहरों में रहने वाले लोगों की पेयजल आपूर्ति पर बहुत बुरा प्रभाव डालेगा और बीमारी फैलने का संदेह भी है।

अधिवक्ता राज किशोर चौधरी के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया, “सम्मानपूर्वक यह दलील दी जाती है कि कोविड-19 से ग्रस्त रहे लोगों के शवों को नदियों के किनारे दफनाया जा रहा है। तेज हवाओं के चलते शवों को ढंकने वाली मिट्टी उड़ रही है, जिससे गल रही लाशें फिर से नजर आ रही हैं।”

याचिका में केंद्र, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश और बिहार की सरकारों तथा इन दोनों राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को प्रतिवादी बनाया गया है।

इसमें अधिकारियों को ऐसे सभी शव हटाने और नदी किनारों की पारिस्थितिकी को बहाल करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

याचिका में गंगा तटों को पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने और इसलिए संरक्षित रखे जाने का भी आग्रह किया गया है।

इसके अलावा इसमें नदी किनारों में रह रहे लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, घर-घर जाकर कोविड-19 के लिए उनकी जांच करने और उनके टीकाकरण के संबंध में भी निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू