लाइव न्यूज़ :

अधिकरण सुधार अध्यादेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर

By भाषा | Updated: April 19, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल मद्रास बार एसोसिएशन ने अधिकरण सुधार (सुव्यवस्थीकरण और सेवा शर्तें) अध्यादेश 2021 को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

इस अध्यादेश के माध्यम से फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण (एफसीएटी) सहित कुछ अपीलीय न्यायाधिकरणों को भंग कर उनके कार्यों को अन्य मौजूदा न्यायिक निकायों को स्थानांतरित किया गया है।

विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अध्यादेश को चार अप्रैल को अधिसूचित किया गया।

अध्यादेश के जरिए चलचित्र अधिनियम, कॉपीराइट अधिनियम, सीमा शुल्क अधिनियम, पेटेंट अधिनियम, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अधिनियम, ट्रेड मार्क अधिनियम, माल के भौगोलिक संकेत (पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम, पौधों के विविधता संरक्षण एवं कृषक अधिकार अधिनियम, राष्ट्रीय राजमार्ग नियंत्रण (भूमि एवं यातायात) अधिनियम और वित्त अधिनियम में संशोधन किया गया है।

अध्यादेश के तहत चलचित्र अधिनियम में एफएसीटी की जगह अब अपील निकाय उच्च न्यायालय होगा।

एफएसीटी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से असंतुष्ट फिल्म निर्माताओं के अपील संबंधी मामलों पर सुनवाई के लिए गठित वैधानिक निकाय था।

सरकार ने ऐसे कुछ अधिकरणों को भंग करने के लिए फरवरी में एक विधेयक पेश किया था, जहां बड़े स्तर पर जनता वादी नहीं है।

चूंकि विधेयक को संसद की स्वीकृति नहीं मिल सकी, इसलिए अध्यादेश जारी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल