लाइव न्यूज़ :

बिहार में मस्तिष्क ज्वर से बच्चों की मौत के मामले में उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर

By भाषा | Updated: June 19, 2019 04:18 IST

याचिका में केंद्र को यह निर्देश देने का भी आग्रह किया गया है कि वह महामारी से पीड़ित बच्चों के प्रभावी इलाज के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण और अन्य मदद उपलब्ध कराए।

Open in App

उच्चतम न्यायालय में मंगलवार को एक याचिका दायर की गई जिसमें बिहार में उन बच्चों के इलाज के लिए केंद्र को तुरंत चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम गठित करने का निर्देश देने की मांग की गई है जिनके ‘एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम’ (एईएस) से पीड़ित होने का संदेह है।

याचिका में केंद्र को यह निर्देश देने का भी आग्रह किया गया है कि वह महामारी से पीड़ित बच्चों के प्रभावी इलाज के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण और अन्य मदद उपलब्ध कराए। यह याचिका तब दायर की गई जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर का दौरा किया और स्थिति का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

कुमार मंगलवार की सुबह मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचे जहां एक जून से अब तक 300 से अधिक बच्चे एईएस के लक्षणों के चलते भर्ती किए गए हैं। याचिका अधिवक्ता मनोहर प्रताप ने दायर की है। उन्होंने कहा है 126 से अधिक बच्चों की मौत से वह काफी दुखी हैं और यह संख्या हर रोज बढ़ रही है। भाषा नेत्रपाल उमा उमा

टॅग्स :चमकी बुखारबिहारसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां