लाइव न्यूज़ :

खाद्य वस्तुओं, पेय पदार्थों पर ‘स्वास्थ्य स्टार रेटिंग’ के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है जिसमें सरकार को खाद्य वस्तुओं और पेय पदार्थों के संबंध में ‘स्वास्थ्य स्टार रेटिंग’ एवं प्रभाव आकलन के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

याचिका पर आगामी कुछ दिनों में सुनवाई हो सकती है। इसमें भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को वसा, नमक और चीनी से संबंधित विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की अनुशंसाओं का परीक्षण करने तथा स्वास्थ्य प्रभाव आकलन एवं स्वास्थ्य स्टार रेटिंग प्रणाली को लेकर दिशा-निर्देश तथा तीन महीने के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिए जाने का आग्रह किया गया है।

स्वास्थ्य स्टार रेटिंग प्रणाली का इस्तेमाल अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होता है।

भाजपा नेता एवं अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर जनहित याचिका में केंद्र को भी यह निर्देश दिए जाने का आग्रह किया गया है कि खाद्य वस्तुओं के पैकेट पर ‘स्वास्थ्य रेटिंग’ और ‘स्वास्थ्य चेतावनी’ प्रकाशित हो तथा पैकेट बंद खाद्य वस्तुओं एवं शीतल पेयों का उत्पादन करने वाली सभी कंपनियों के लिए स्वास्थ्य प्रभाव आकलन और पर्यावरण प्रभाव आकलन को अनिवार्य बनाया जाए।

इसमें आग्रह किया गया है, ‘‘स्वास्थ्य स्टार रेटिंग, स्वास्थ्य चेतावनी प्रणाली, स्वास्थ्य प्रभाव आकलन और पर्यावरण प्रभाव आकलन के लिए उचित कदम उठाने का सभी राज्यों को निर्देश दिया जाना चाहिए।’’

अधिवक्ता अश्विनी कुमार दुबे के माध्यम से दायर याचिका में दावा किया गया है कि एफएसएसएआई न तो कभी स्वास्थ्य प्रभाव आकलन करता है और न ही स्वास्थ्य स्टार रेटिंग प्रणाली क्रियान्वित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू