लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण के उम्र मापदंड में ढील के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल

By भाषा | Updated: April 8, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय में बृहस्पतिवार को एक याचिका दाखिल कर कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए उम्र मापदंडों में ढील देने तथा प्रक्रिया में निजी क्षेत्रों की और भागीदारी की इजाजत के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में विधि के अंतिम वर्ष के एक छात्र द्वारा दाखिल याचिका में अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में घर-घर जाकर टीकाकरण सेवा शुरू करते हुए वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और समाज के कमजोर तबके के लोगों को लेकर एक नीति भी तय करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

याचिकाकर्ता मृगांक मिश्रा की तरफ से पेश अधिवक्ता कौशल कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और दूसरी लहर को देखते हुए निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ टीकाकरण अभियान को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। इससे तेजी से और बड़े स्तर पर टीकाकरण होगा और नागरिकों का घर-घर जाकर टीकाकरण हो पाएगा।

याचिका में कहा गया है कि टीकाकरण अभियान की मौजूदा व्यवस्था के तहत को-विन पोर्टल पर समय लेने के बाद टीका लेने की सुविधा मिलती है और टीकाकरण स्थल पर पंजीकरण की सुविधा सीमित है तथा वहां लंबी-लंबी कतारें रहती है।

याचिका में कहा गया कि बिस्तर से नहीं उठ पाने वाले बुजुर्ग नागरिकों, दिव्यांग लोगों और समाज के कमजोर तबके के लोगों को फायदा नहीं हो रहा।

अधिवक्ता हर्ष आहूजा, आदित्य कपूर और आकाश दीप गुप्ता के जरिए दाखिल याचिका में कहा गया है, ‘‘कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए टीकाकरण अभियान के लाभार्थियों के संबंध में उम्र संबंधी पाबंदी में भी ढील दिए जाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए