लाइव न्यूज़ :

कोविड की तीसरी लहर से पहले दिल्ली में बंद पड़े अस्पतालों को चालू करने के लिए अदालत में याचिका दायर

By भाषा | Updated: June 4, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली उच्च न्यायालय में शुक्रवार को एक याचिका दायर कर दिल्ली सरकार को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया कि यहां बंद पड़े अस्पतालों को कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर शुरू करने तथा मुहल्ला क्लीनिकों में सुधार करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर याचिका पर रुख स्पष्ट करने को कहा। याचिका में यह अनुरोध भी किया गया है कि अग्रिम पंक्ति के जिन योद्धाओं की ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से मृत्यु हो गयी, उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी योजना तैयार की जाए।

दिल्ली के एक निवासी द्वारा दायर याचिका में उन सभी अस्पतालों के निर्माण में तेजी लाने का अनुरोध भी किया गया है जो अभी तक तैयार नहीं हुए हैं। इसके अलावा मांग की गई है कि बंद पड़े मुहल्ला क्लीनिकों के कर्मचारियों का उपयोग ‘टेली-कंसल्टेंट’ या कोविड केंद्रों की निगरानी के लिए किया जाए।

याचिका में दलील दी गयी है कि यदि कोविड की तीसरी लहर को लेकर आवश्यक उपाय नहीं किए गए, तो कई लोगों की जान जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?