लाइव न्यूज़ :

बंगाल में नगर निगम चुनाव कराने को लेकर याचिका दायर, अदालत 17 नवंबर को करेगी सुनवायी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:43 IST

Open in App

कोलकाता, आठ नवंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह उस याचिका पर सुनवायी 17 नवंबर को करेगा जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को राज्य की सभी नगर पालिकाओं और नगर निगमों के चुनाव जल्द से जल्द कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

याचिकाकर्ता के वकील सब्यसाची चटर्जी ने कहा कि कोलकाता और हावड़ा के नगर निगमों सहित 100 से अधिक नगर निकायों के चुनाव कराने का समय काफी समय पहले हो गया है।

मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आई पी मुखर्जी की खंडपीठ ने सोमवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और एसईसी सहित सभी पक्षों को नोटिस देने का निर्देश दिया। अदालत ने निर्देश दिया कि मामले की सुनवाई 17 नवंबर को की जाएगी।

चटर्जी ने कहा कि 100 से अधिक नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त हो गया है और राज्य सरकार कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए पार्षदों और महापौरों या अध्यक्षों को वार्डों का क्रमशः समन्वयक और निकायों के प्रशासकों के रूप में नियुक्त करके उन्हें चला रही है।

याचिकाकर्ता ने एसईसी और राज्य सरकार को राज्य में उन सभी नगर पालिकाओं और नगर निगमों के लिए चुनाव कराने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का निर्देश देने का अनुरोध किया, जहां यह कराया जाना है।

राज्य सरकार की सिफारिशों के बाद एसईसी स्थानीय निकाय चुनाव कराता है।

नगर मामलों और शहरी विकास राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने हाल ही में कहा था कि सरकार ने सभी नगर निकायों में चुनाव कराने के बारे में एसईसी के साथ प्रारंभिक चर्चा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो