लाइव न्यूज़ :

दुर्गा मूर्ति की अधिकतम ऊंचाई तय करने के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज

By भाषा | Updated: September 17, 2021 19:24 IST

Open in App

कटक, 17 सितंबर ओडिशा उच्च न्यायालय ने राज्य में देवी दुर्गा की मूर्ति की अधिकतम ऊंचाई चार फुट निर्धारित करने के सरकार के फैसले के खिलाफ दाखिल एक याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया।

अदालत ने कहा कि इस मामले को किसी परंपरा या प्रथा के ऐसे ''आवश्यक'' पहलू के रूप में नहीं देखा जा सकता है, जिसके बिना त्योहार का महत्व न हो।

मुख्य न्यायाधीश एस मुरलीधर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता अदालत को यह समझाने में सक्षम नहीं हैं कि अगर मूर्ति की ऊंचाई चार फुट तक सीमित है, तो यह ''किस तरह इस अवसर की पवित्रता, उत्सव से जुड़ी भक्ति और उत्साह, व लोगों की धार्मिक भावनाओं में विपरीत तरीके से हस्तक्षेप के समान है।''

पीठ ने यह टिप्पणी सरकार के आदेश के खिलाफ कटक की बालूबाजार पूजा समिति और उसके तीन पदाधिकारियों द्वारा दायर याचिका पर की।

अदालत ने यह भी कहा कि अन्य दुर्गा पूजा समितियों में से किसी ने भी प्रतिबंध को सार्वजनिक भावनाओं को आहत करने या उनके समारोहों में हस्तक्षेप करने वाला नहीं पाया।

ओडिशा सरकार ने 9 अगस्त को पूजा आयोजकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि कोविड-19 महामारी के कारण लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरे के आलोक में दुर्गा की मूर्तियों की ऊंचाई चार फुट से कम होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल