लाइव न्यूज़ :

आईपीसी कैडर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

By भाषा | Updated: March 1, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च उच्चतम न्यायालय ने भारतीय पुलिस सेवा (कैडर) नियमावली के एक प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया। याचिका में आईपीएस कैडरों के तबादले और प्रतिनियुक्ति के राज्य के फैसले को पलटने के संबंध में केंद्र सरकार को दिए गए अधिकार को चुनौती दी गयी।

न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति रवींद्र भट्ट ने वकील अबू सोहेल द्वारा दाखिल एक याचिका को खारिज कर दिया। याचिका में भारतीय पुलिस सेवा (कैडर) नियमावली, 1954 के नियम 6 (एक) को संविधान के अनुरूप नहीं बताते हुए इसे चुनौती दी गयी।

याचिका में कहा कि कई ऐसे मौके आए हैं जब केंद्र सरकार और राज्यों के बीच मनमाने तरीके से नियम को लागू करने के कारण टकराव हुआ।

याचिका में कहा गया कि भारतीय पुलिस सेवा (कैडर) नियम 6 (एक) कैडर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित है। इस नियम में कहा गया है कि कैडर के अधिकारी को संबंधित राज्य सरकार और केंद्र सरकार की सहमति से केंद्र या किसी अन्य राज्य के तहत या अन्यत्र प्रतिनियुक्ति की जा सकती है।

किसी भी तरह वाद-विवाद की स्थिति में मामले में केंद्र सरकार फैसला करेगी और संबंधित राज्य सरकार इस फैसले को लागू करेगी।

याचिका के मुताबिक संबंधित नियम से केंद्र और राज्यों के बीच सामंजस्य बिगड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल