लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा के लिए धीरज प्रसाद साहू के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका न्यायालय से खारिज

By भाषा | Updated: December 18, 2020 13:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता धीरज प्रसाद साहू का वर्ष 2018 में झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।

शीर्ष अदालत ने इस चुनाव में हारने वाले भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सोंथालिया की याचिका खारिज कर दी जिन्होंने साहू के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने के झारखंड उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी।

प्रधान न्यायाधीश एसएस बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि 23 मार्च 2018 को राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव के लिए दिया गया विधायक अमित कुमार महतो का मत वैध था। निचली अदालत ने मतदान के दिन ही महतो को दोषी करार दिया था।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि महतो ने निचली अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने से पहले मतदान किया था।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में झारखंड से राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सोंथालिया की याचिका पर उच्च न्यायालय ने इस साल 17 जनवरी को फैसला सुनाया था।

उच्च न्यायालय ने साहू के राज्यसभा के लिए निर्वाचन को चुनौती देने वाली सोंथालिया की याचिका खारिज कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू