लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मंत्री अजीत पाल सिंह के निर्वाचन के खिलाफ याचिका खारिज

By भाषा | Updated: March 10, 2021 22:54 IST

Open in App

प्रयागराज, 10 मार्च इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (सूचना प्रौद्योगिकी विभाग) अजीत पाल सिंह के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका बुधवार को खारिज कर दी।

अजीत पाल सिंह वर्ष 2017 में कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वह इस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार थे।

समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार सीमा सचान द्वारा दायर की गयी चुनाव याचिका खारिज करते हुए न्यायमूर्ति डीके सिंह-1 ने कहा, “याचिकाकर्ता के वकील यह साबित करने में विफल रहे कि चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव एजेंटों को आवश्यक दस्तावेज की प्रति उपलब्ध नहीं कराने से कैसे निर्वाचन का परिणाम प्रभावित हुआ।”

अदालत ने कहा, “यह भी संज्ञान में आया है कि जीत हार का अंतर बहुत भारी है क्योंकि विजयी उम्मीदवार ने इस चुनाव में 73,325 मत प्राप्त किए, जबकि याचिकाकर्ता को महज 61,455 मत मिले। इसलिए परिणाम में 10,000 से अधिक मतों का अंतर साफ दिखता है।”

याचिकाकर्ता के वकील की दलील थी कि चुनाव अधिकारी ने एजेंटों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराके जन प्रतिनिधि कानून के आवश्यक प्रावधानों के खिलाफ काम किया है। इसके अलावा, विजयी उम्मीदवार का निर्वाचन ईवीएम में अनुचित मिले मतों की वजह से प्रभावित किया गया है। ईवीएम के सील मतगणना के समय खुले पाए गए थे।

हालांकि, इस चुनाव याचिका का विरोध करते हुए निर्वाचित उम्मीदवार के वकील भरत पाल सिंह ने कहा कि इस याचिका में कोई दम नहीं है और इसे खारिज किया जाना उचित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू