लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दंगा मामलों में एसपीपी की नियुक्ति के विरोध में याचिका, अदालत ने मांगा जवाब

By भाषा | Updated: November 9, 2020 15:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित मामलों में विशेष लोक अभियोजकों (एसपीपी) की नियुक्ति के विरोध में दायर याचिका पर सोमवार को नोटिस जारी कर केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा।

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने गृह मंत्रालय, दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस जारी किया तथा दिल्ली अभियोजक कल्याण संगठन (डीपीडब्ल्यूए) की याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 12 जनवरी 2021 से पहले जवाब मांगा।

डीपीडब्ल्यूए की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा ने अदालत को बताया कि मौजूदा याचिका में विधिशास्त्र का सवाल उठाया गया है कि पुलिस की ओर से एसपीपी की नियुक्ति कैसे की जा सकती है।

पाहवा ने अपनी मदद कर रहे अधिवक्ता कुशल कुमार के साथ अदालत से कहा कि अभियोजन पुलिस से स्वतंत्र तथा पृथक होना चाहिए और इसलिए जांच एजेंसी की ओर से एसपीपी की नियुक्ति नहीं की जा सकती।

डीपीडब्ल्यूए ने वकील कुमार और आदित्य कपूर के माध्यम से दायर याचिका में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सहित विशेष लोक अभियोजकों की नियुक्ति की दिल्ली सरकार की 24 जून की अधिसूचना को इस आधार पर निरस्त करने का आग्रह किया है कि यह पुलिस की सिफारिशों पर जारी की गई जो दंड प्रक्रिया संहिता में प्रदत्त योजना का उल्लंघन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?