लाइव न्यूज़ :

पुरुषों के सौंदर्य प्रसाधन संबंधी ब्रांड के ‘आपत्तिजनक’ शब्द वाले प्रस्तावित ट्रेडमार्क के खिलाफ याचिका खारिज

By भाषा | Updated: March 25, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च दिल्ली उच्च न्यायालय ने उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया जिसमें पुरुषों के सौंदर्य प्रसाधन के एक ब्रांड के प्रस्तावित ट्रेडमार्क ‘जानवरों पर नहीं सिर्फ धूर्तों पर आजमाया गया’ को लेकर आपत्ति जताई गई थी। याचिका में दलील दी गई थी कि यह आपत्तिजनक है और एक खास समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।

न्यायमूर्ति प्रतीक जालान ने कहा कि “शब्द ‘धूर्त’ इतना भयावह नहीं है” और याचिकाकर्ता से पूछा कि आवेदित ट्रेडमार्क में इस्तेमाल किया गया शब्द कैसे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करता है।

याचिकाकर्ता ने “उस्तरा” ब्रांड नाम के तहत आने वाले सभी उत्पादों के ट्रेडमार्क आवेदन को रद्द करने की मांग की थी जिसमें “जानवरों पर नहीं सिर्फ धूर्तों पर आजमाया हुआ” लाइन का इस्तेमाल किया गया था। याचिका में दलील दी गई थी कि ‘धूर्त’ शब्द आपत्तिजनक व असभ्य है तथा उत्पाद की बिक्री, कारोबार या संवर्धन के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

इस ब्रांड का स्वामित्व ‘हैपिली अनमैरिड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड’ के पास है।

याचिका में दावा किया गया है कि ‘पंचलाइन’ ज्यादा आक्रामक है क्योंकि इसमें पगड़ी पहने व्यक्ति की चित्रलिपि दिखती है जिससे व्यक्ति एक समुदाय विशेष का प्रतीक होता है।

न्यायाधीश ने हालांकि कहा, “मुझे ट्रेडमार्क में कुछ भी आपत्तिजनक नजर नहीं आता।”

उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता को ऐसी बेतुकी याचिका दायर कर न्यायपालिका का समय जाया करने को लेकर फटकार लगाते हुए जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो