लाइव न्यूज़ :

जीपीआरए कॉलोनियों के पुनर्विकास के संबंध में पेड़ों की कटाई के खिलाफ याचिका विचारणीय नहीं: अधिकरण

By भाषा | Updated: July 27, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य पूल आवासीय गृहों (जीपीआरए) कॉलोनियों के पुनर्विकास की परियोजना के संबंध में पेड़ों की कटाई के खिलाफ एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि आवेदक पहले ही इसी विषय पर याचिका दाखिल कर चुका है और उसी मामले में दूसरी याचिका विचारणीय नहीं है।

अधिकरण ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले को ध्यान में रखते हुए, जिसमें माना गया था कि भले ही तकनीकी रूप से उच्च न्यायालय ने नौरोजी नगर की परियोजना को निपटाया हो, लेकिन उक्त परियोजना जीपीआरए पुनर्विकास परियोजना का अभिन्न अंग थी।

पीठ ने कहा, ‘‘इस प्रकार यह स्पष्ट है कि अधिकरण ने पहले ही यह विचार कर लिया है कि मामले को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा निपटाया जा रहा है, अधिकरण का कोई और आदेश उसी के विपरीत होगा और इसकी अनुमति नहीं है।’’

अधिकरण सामान्य पूल आवासीय गृहों (जीपीआरए) कॉलोनियों के पुनर्विकास की परियोजना के संबंध में पेड़ों की कटाई के खिलाफ संस्कृति, विरासत, पर्यावरण, परंपराओं के संरक्षण और राष्ट्रीय जागरूकता के बढ़ावा देने के लिए एनजीओ सोसायटी द्वारा दाखिल एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos