लाइव न्यूज़ :

बिहार की एक अदालत में बाबा रामदेव के खिलाफ याचिका, देशद्रोह का मामला चलाने की मांग

By भाषा | Updated: June 2, 2021 16:23 IST

Open in App

मुजफ्फरपुर दो जून आधुनिक चिकित्सा पद्धति एलोपैथी पर दिए गए बयान को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की एक अदालत में याचिका दायर कर उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की गयी है।

याचिकाकर्ता ज्ञान प्रकाश नामक व्यक्ति ने अपने वकील सुधीर कुमार ओझा के जरिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में रामदेव के खिलाफ याचिका दाखिल की। प्रकाश इससे पहले भी कई शीर्ष राजनेताओं, बॉलीवुड कलाकारों और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के खिलाफ याचिका दायर कर चुके हैं।

कार्यवाहक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेंद्र राय की अदालत के समक्ष दायर याचिका में बाबा रामदेव के बयानों को "धोखाधड़ी" करार देते हुए उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के अलावा भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की गई है।

इस मामले की अगली सुनवाई सात जून को होगी।

गौरतलब है कि पतंजलि समूह के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव ने हाल में एलोपैथिक चिकित्सा प्रणाली समेत कोविड रोधी टीके को लेकर कुछ विवादास्पद बयान दिए थे।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बाबा रामदेव के विवादास्पद बयान को लेकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए मोर्चा खोला हुआ है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्ष वर्धन समेत भारतीय जनता पार्टी के कई नेता रामदेव के बयान की निंदा कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos