लाइव न्यूज़ :

पेटा ने नवीन पटनायक को दिया ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’, सीएम ने लॉकडाउन में आवारा पशुओं के भोजन पर खर्च किए हैं लाखों रुपये

By भाषा | Updated: April 5, 2020 05:47 IST

राज्य सरकार ने पांच नगर निगमों और सभी 48 नगर पालिकाओं में आवारा पशुओं को खिलाने के लिए 54 लाख रुपये मंजूर किया है। सीएम पटनायक के प्रयासों का सम्मान करते हुए, पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने पटनायक के लिए ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पशु अधिकार संस्था पेटा इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर चल रहे लॉकडाउन के दौरान राज्य में सामुदायिक पशुओं को खिलाने के लिए धन आवंटित करने के लिए एक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राज्य सरकार ने पांच नगर निगमों और सभी 48 नगर पालिकाओं में आवारा पशुओं को खिलाने के लिए 54 लाख रुपये मंजूर किया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पशु अधिकार संस्था पेटा इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर चल रहे लॉकडाउन के दौरान राज्य में सामुदायिक पशुओं को खिलाने के लिए धन आवंटित करने के लिए एक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पांच नगर निगमों और सभी 48 नगर पालिकाओं में आवारा पशुओं को खिलाने के लिए 54 लाख रुपये मंजूर किया है।

लॉकडाउन के दौरान पशुओं को भोजन मिलने में मुश्किलें हो रही हैं। उनके प्रयासों का सम्मान करते हुए, पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने पटनायक के लिए ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ की घोषणा की।

पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र दिया गया। पटनायक ने पेटा इंडिया को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और सभी से इन कठिन समय में परोपकारी बनने और आसपास के जीव-जन्तुओं का ख्याल रखने की अपील की। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाओड़िसानवीन पटनायकपेटालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?