लाइव न्यूज़ :

कीटनाशक बनाने वाली कंपनी का अधिकारी नकली कीटनाशक बेचने के मामले में पकड़ा गया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 13:50 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), एक जनवरी कीटनाशक बनाने वाली कंपनी के एक अधिकारी को जिला पुलिस ने नकली कीटनाशक बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है। उस अधिकारी पर नकली कीटनाशक दवाओं की बिक्री को रोकने की जिम्मेदारी थी।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शुक्रवार को बताया कि चार दिन पहले खुटार थाना पुलिस ने एक गोदाम से एक कंपनी के नाम की नकली कीटनाशक दवाएं बरामद की थी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस को कंपनी के ही कुछ अधिकारियों पर संदेह हुआ।

उन्होंने बताया कि जब अधिकारियों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए तो शक पुख्ता हो गया और पुलिस ने कंपनी के ही एक अधिकारी जीतू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे कंपनी में नकली दवाओं की रोकथाम के लिए तैनात किया गया था। इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं।

पुलिस अन्य आरोपियों विजय कुमार तथा चंदन की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह