लाइव न्यूज़ :

टीका लगवाना व्यक्तिगत निर्णय, लोगों का भरोसा धीरे-धीरे बढ़ेगा: जैन

By भाषा | Updated: January 19, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दो दिनों में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगने की रफ्तार धीमी रहने के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि यह कवायद स्वैच्छिक और व्यक्तिगत निर्णय से जुड़ी है कि टीका लगवाना है या नहीं? हालांकि लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही कहा कि लोगों का भरोसा धीरे-धीरे बढ़ेगा।

दिल्ली में सोमवार को करीब 3600 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया था जोकि टीकाकरण अभियान के पहले दिन की तुलना में कम रहा।

जैन ने संवाददाताओं से कहा, '' दिल्ली में दिन का लक्ष्य 8,136 था और 3,598 को टीका लगाया गया जोकि लक्ष्य का करीब 44 फीसदी है।''

उन्होंने कहा कि यह एक स्वैच्छिक कार्यक्रम है और लोग स्वयं अपना फैसला ले रहे हैं क्योंकि यह शुरुआती चरण है।

यह पूछे जाने पर कि कुछ नेताओं द्वारा इसके प्रभाव एवं सुरक्षा को लेकर संशय जताया जाना भी एक कारण हो सकता है तो जैन ने कहा, '' नहीं। टीका लगवाना व्यक्तिगत निर्णय है और इसका टीके के संबंध में की गई राजनीतिक बयानबाजी से कोई लेना-देना नहीं है।''

शनिवार को शुरू हुए देशव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शहर में 8,117 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था जबकि 81 केंद्रों में कुल 4,319 (53 फीसदी) कर्मियों को ही टीका लगाया जा सका।

वहीं, मंगलवार को टीके के बाद प्रतिकूल असर के 26 मामले सामने आए, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जैन ने कहा कि एलबीएस अस्पताल के एक डॉक्टर को भर्ती कराना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?