लाइव न्यूज़ :

निजी सहायक 1.40 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, जिला कलेक्टर को हटाया गया

By भाषा | Updated: December 9, 2020 23:20 IST

Open in App

जयपुर, नौ दिसंबर राजस्थान सरकार ने बारां के जिला कलेक्टर को बुधवार रात उनके पद से हटा दिया। इससे पहले कलेक्टर के निजी सहायक (पीए) को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 1.40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को बारां के जिला कलेक्टर इंद्र सिंह के निजी सहायक को 1.40 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। रात में कार्मिक विभाग ने आईएएस अधिकारी इंद्र सिंह को उनके पद से हटाने का आदेश जारी किया। सिंह को आगामी आदेश तक एपीओ (पदस्थापन की प्रतिक्षा) के तहत रखा गया है। हालांकि, आदेश में कार्रवाई का कोई कारण नहीं बताया गया।

इससे पहले ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत दी थी कि उसके पेट्रोल पम्प की एनओसी जारी करने के एवज में जिला कलेक्टर बारां के पीए महावीर नागर द्वारा दो लाख 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन करवाकर बुधवार को महावीर नागर को परिवादी से 1.40 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

सोनी के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने इस रिश्वत राशि में से एक लाख रूपये कलेक्टर के लिए तथा 40 हजार रूपये स्वयं के लिए लेना स्वीकार किया। एसीबी की टीमों ने आरोपी के निवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू