इंस्टाग्राम पर महिलाओं को अभद्र संदेश भेजने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 12, 2021 01:51 IST2021-01-12T01:51:40+5:302021-01-12T01:51:40+5:30

Person who sent abusive messages to women arrested on Instagram | इंस्टाग्राम पर महिलाओं को अभद्र संदेश भेजने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर महिलाओं को अभद्र संदेश भेजने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 11 जनवरी इंस्टाग्राम पर महिलाओं को कथित तौर पर अभद्र संदेश भेजकर परेशान करने वाले 24 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अंगद सिंह के रूप में हुई है और वह पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर का रहने वाला है। पुलिस ने मुताबिक आरोपी सिख लड़कियों के इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पर जाता था और धर्म से बाहर शादी करने वाली महिलाओं को परेशान करता था।

कई महिलाओं से इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद इस घटना का पता चला। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें यह व्यक्ति विभिन्न इंस्टाग्राम प्रोफाइलों के जरिए अभद्र संदेश भेजता था।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि अंगद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अपराध जमानती होने की वजह से उसे जमानत मिल गई है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह सिख लड़कियों के प्रोफाइल पर जाता था और सिख धर्म से बाहर शादी करने वाली महिलाओं को परेशान करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Person who sent abusive messages to women arrested on Instagram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे