लाइव न्यूज़ :

तीन सौ से अधिक लोगों का अंतिम संस्कार करने वाला व्यक्ति कोरोना से जंग हारा

By भाषा | Updated: May 18, 2021 15:36 IST

Open in App

हिसार (हरियाणा), 18 मई कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से कोविड-19 के 300 से अधिक मृत मरीजों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने वाले हिसार नगर निगम के एक अधिकारी की संक्रमित होने के महज दो दिन बाद मृत्यु हो गयी।

नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि प्रवीण कुमार (43) की सोमवार रात को एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गयी। वह कोरोना वायरस के मरीजों के शवों का अंतिम संस्कार के लिए निगम द्वारा बनायी गयी टीम के प्रमुख थे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ उन्होंने पिछले साल से अबतक 300 से अधिक कोविड से मरे लोगों का अंतिम संस्कार किया था। वह दो दिन पहले ही संक्रमित पाये गये थे। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑक्सीजन स्तर गिरता चला गया और उन्होंने दम तोड़ दिया।’’

कुमार यहां नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष भी थे।

मंगलवार को यहां ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट पर कोविड-19 दिशानिर्देशों के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे