लाइव न्यूज़ :

सैन्य अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाला व्यक्ति अयोध्या से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 16, 2020 22:43 IST

Open in App

अयोध्या, 16 नवंबर उत्तर प्रदेश प्रदेश पुलिस ने स्वयं को सैन्य अधिकारी बताकर सेना में भर्ती कराने का वादा करके लोगों से कथित रूप से ठगी करने वाले एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू लाल (26) लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक है और एनसीसी का पूर्व कैडेट है। वह 2017 तक महाराष्ट्र के पुणे में एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन का काम करता था।

पुलिस ने बताया कि लाल ने खुद को भारतीय सेना का कैप्टन बताकर 10 से ज्यादा युवकों को सेना में भर्ती का झांसा देकर उनसे करीब सात लाख रुपये ठगे हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से सेना की वर्दी, फर्जी पहचानपत्र, मुहर और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी नासिक, देहरादून, बरेली, अमेठी, आगरा, लखनऊ और फैजाबाद में सेना की भर्ती रैलियों में गया और वहां उन युवकों की पहचान करता था जिन्हें ठगा जा सके।

पीटीआई-भाषा से बातचीत में अयोध्या के पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार ने बताया, ‘‘सैन्य खुफिया विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर हमने एक बहरुपिया को गिरफ्तार किया है जो खुद को सेना का अधिकारी बताता था।’’

फैजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के अनुसार, आरोपी उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र में अकोहरी गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू