लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के दल पर 2018 में हमला करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 15, 2020 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर पुलिस के एक दल पर 2018 में कथित तौर पर गोली चलाने वाले 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर क्षेत्र में 2018 में दिल्ली पुलिस के एक दल पर हमला करने तथा गोली चलाने के एक मामले में वांछित आरोपी नसीम उर्फ भुक्कड़ मेवात का निवासी है और अपराध की कई वारदातों में शामिल रहा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी दो साल से फरार था और दिल्ली की एक अदालत द्वारा उसे भगोड़ा अपराधी करार दिया गया था।

उन्होंने कहा कि आरोपी लूटपाट, डकैती, गो-तस्करी और दिल्ली तथा हरियाणा में हत्या के प्रयास समेत 30 आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पी एस कुशवाह ने कहा कि आरोपी को 12 नवंबर को गुरुग्राम के एक मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया और उस पर कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि सितंबर 2018 में नसीम और उसके छह साथियों ने तिमारपुर से गोवंश की चोरी की थी।

पशुओं को ट्रक में लादने के बाद जब वे भागने की कोशिश कर रहे थे तब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

पुलिस की पीसीआर वैन ने आरोपियों का पीछा किया और वजीराबाद फ्लाईओवर के पास उनके वाहन को रोका।

पुलिस पर गोली चलाने के बाद सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे।

अधिकारी ने कहा कि लगभग दो सप्ताह बाद गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार कर लिये गए थे लेकिन नसीम और उसके चार साथी फरार थे।

नसीम ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह मेवात क्षेत्र में छिपा था और अपने साथियों के साथ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए