लाइव न्यूज़ :

जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाला व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित, दिल्ली में दूसरा मामला

By भाषा | Updated: December 11, 2021 22:03 IST

Open in App

दिल्ली, 11 दिसंबर जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाला 35 वर्षीय एक व्यक्ति दिल्ली में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है। दिल्ली में ओमीक्रोन संक्रमण का यह दूसरा मामला है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि यह व्यक्ति लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती है और उसे केवल कमजोरी है।

उन्होंने बताया कि वह जिम्बाब्वे से भारत लौटा था और उसने दक्षिण अफ्रीका की भी यात्रा की थी तथा उसका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। सूत्रों ने कहा कि यह व्यक्ति आंध्र प्रदेश का निवासी है और उसे पांच दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एलएनजेपी अस्पताल को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए नामित किया गया है।

इससे पहले, दो दिसंबर को तंजानिया से दिल्ली लौटा रांची निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया था। वह दिल्ली में ओमीक्रोन का पहला रोगी था। उसका भी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान