लाइव न्यूज़ :

रिश्तेदारों को उपहार के रूप में देने के लिए व्यक्ति ने चुराई मोटरसाइकिल

By भाषा | Updated: November 18, 2020 15:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर दिल्ली के सेवा नगर से मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो इसे दीपावली के उपहार के रूप में बिहार में अपने रिश्तेदारों को भेजना चाहता था।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिला निवासी 25 वर्षीय शिवशंकर के रूप में हुई है। वह यहां कोटला मुबारकपुर में एक ढाबे पर काम करता था।

उन्होंने बताया कि शनिवार को केएम पुर थाने में सेवा नगर से मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना मिली। सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल के पास एक व्यक्ति टहलता नजर आया। कुछ समय बाद वह बाइक को चुराकर ले गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने सेवा नगर नाले के पास जाल बिछाया और आरोपी को तब पकड़ लिया गया जब वह चुराई गई मोटरसाइकिल के साथ वहां पहुंचा।

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोटरसाइकिल को दीपावली के उपहार के रूप में बिहार में अपने रिश्तेदारों को भेजना चाहता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया