बदायूं में आपसी रंजिश में व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 12, 2021 12:50 IST2021-05-12T12:50:47+5:302021-05-12T12:50:47+5:30

Person shot dead in mutual enmity in Badaun, two accused arrested | बदायूं में आपसी रंजिश में व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बदायूं में आपसी रंजिश में व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बदायूँ (उप्र), 12 मई जनपद बदायूँ के बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात उस समय हुई जब ग्राम नानाखेड़ा निवासी शाकिर (30) बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खुलैट गया हुआ था। मंगलवार देर रात उसको आरोपी पक्ष ने घेर लिया और गोली चलाई। गोली लगने से शाकिर की मौके पर ही मौत हो गयी।

गोली चलने की सूचना पर दूसरे पक्ष के लोग भी हथियार लेकर आ गए और दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि बिल्सी थाना क्षेत्र के खुलेट गाँव में आपसी रंजिश में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Person shot dead in mutual enmity in Badaun, two accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे