लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में शेर के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: March 19, 2021 16:21 IST

Open in App

कोलकाता, 19 मार्च कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में शुक्रवार को जानवर के बाड़े में घुसने के बाद शेर द्वारा किए गए हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह घटना आज सुबह करीब 11.30 बजे की है जब चिड़ियाघर में जाने के बाद व्यक्ति किसी तरह बाड़े की दीवार पर चढ़ने के बाद दो जालीदार बाउंड्री को पार करके उसके अंदर घुस गया। शेर उस वक्त अपने पिंजरे से बाहर था और उसने व्यक्ति पर हमला कर दिया। वह बहुत बुरी तरह घायल हो गया।’’

अधिकारी ने कहा कि अन्य आगंतुकों द्वारा सूचना दिए जाने पर सुरक्षा गार्डों ने उस व्यक्ति को बचाया और स्थानीय पुलिस को सूचित करने के बाद उसे एसएसकेएम अस्पताल भेजा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?