लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के मामले में व्यक्ति को सात साल की सजा

By भाषा | Updated: April 5, 2021 18:32 IST

Open in App

नोएडा, पांच अप्रैल उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र से एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय ने एक व्यक्ति को सात वर्ष के कारावास की सजा सुनायी है । इसके अलावा अदालत ने उस पर 13 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। शासकीय अधिवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

जनपद शासकीय अधिवक्ता बिजेंद्र भाटी ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को वर्ष 2015 में मुस्ताक नामक आरोपी बहला-फुसलाकर अगवा करके ले गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने किशोरी के साथ जबरन बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह सुनने के बाद आज न्यायालय ने मुस्ताक को दोषी करार देते हुये सात साल के कारावास की सजा सुनायी । उन्होंने बताया कि अभियुक्त पर अदालत ने 13 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

अधिवक्ता ने बताया कि अर्थ दंड जमा न करने पर उसे छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

दूसरी ओर, पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में चाकू के बल पर किशोरी के साथ कथित बलात्कार करने वाले आरोपी को बिसरख थाना पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे अदालत में में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि बॉबी नामक लड़के ने छह दिन पूर्व 16 वर्ष की लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन