लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति ने नाबालिग भतीजी से किया बलात्कार, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 3, 2021 13:35 IST

Open in App

बांदा (उप्र), तीन फरवरी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की लड़की से उसके चाचा ने मंगलवार को कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने इस बारे में बताया।

जसपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंकज सिंह ने बताया, ‘‘गांव के एक व्यक्ति ने मंगलवार देर शाम को अपने चचेरे भाई के खिलाफ घर में घुसकर उसकी 15 साल की बेटी से बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।’’

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ घर में थी, तभी उसके चाचा ने घर में घुसकर उससे बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

सिंह ने बताया कि घटना के समय पीड़िता के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए थे। देर शाम घर लौटने पर लड़की ने उन्हें पूरी घटना बताई, जिसके बाद उसके पिता ने मामला दर्ज कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह