लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति ने वसीयत में अपने पालतू कुत्ते को बनाया अपनी आधी संपत्ति का मालिक

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:16 IST

Open in App

छिंदवाड़ा (मप्र), 31 दिसंबर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने वसीयत में अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा अपने पालतू कुत्ते के नाम कर दिया है।

चांद तहसील के ग्राम बाड़ीबाड़ी के निवासी ओम नारायण वर्मा की चार बेटियां और एक बेटा है। लेकिन, वह अपने बच्चों को अपनी संपत्ति में से कुछ भी नहीं देना चाहता है।

दो दिन पहले नोटरी के माध्यम से की गई उसकी वसीयत के अनुसार उसने अपनी 18 एकड़ जमीन का आधा हिस्सा अपने पालतू कुत्ते और आधा हिस्सा अपनी पत्नी के नाम कर दिया है।

इसमें कहा गया है कि इस कुत्ते की जो कोई भी देखरेख और सेवा करेगा, उसके मरने के बाद वह उसके नाम वसीयत की गई संपत्ति का उत्तराधिकारी होगा।

गांव के पूर्व संरपंच ओम नारायण वर्मा ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे अपने बच्चों पर भरोसा नहीं है। इसलिए मेरे मरने के बाद मेरी संपत्ति का आधा हिस्सा मेरे पालतू कुत्ते जैकी का होगा और आधा हिस्सा मेरी पत्नी चंपा का होगा। मैंने उनके नाम अपनी संपत्ति की वसीयत कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल